राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राजभवन नैनीताल के मुख्य द्वार का शिलान्यास किया, 125 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम
मुख्य संपादकप्रकाशित: 4 नवंबर 2025 | 05:38 PM1

नैनीताल 4 Nov।
मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राजभवन नैनीताल के मुख्य द्वार का शिलान्यास किया। यह कार्यक्रम राजभवन स्थापना के 125 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित किया गया। शिलान्यास राज्य की ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) भी उपस्थित रहे। राजभवन नैनीताल को उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक, प्रशासनिक और ऐतिहासिक पहचान का प्रतीक माना जाता है। स्थापत्य कला, प्राकृतिक सौंदर्य और विरासत के कारण यह स्थान आज भी विशेष महत्व रखता है।
शिलान्यास समारोह में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, विधि परामर्शी कौशल किशोर शुक्ल, अपर सचिव रीना जोशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
संबंधित ख़बरें

हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में कचरा प्रबंधन और 3R पर एनएसएस विद्यार्थियों को किया जागरूक
13 अक्टूबर 2026 | 03:33 PM

विकसित भारत 2047 के अंतर्गत योग एवं फिटनेस कैंप का आयोजन
13 अक्टूबर 2026 | 02:38 PM

हल्द्वानी महाविद्यालय में एनएसएस के तत्वावधान में रंगोली, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं संपन्न
12 अक्टूबर 2026 | 04:33 PM

हल्द्वानी में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर निकली जागरूकता रैली, छात्राओं ने दिया शिक्षा, समानता और महिला सशक्तीकरण का संदेश
11 अक्टूबर 2026 | 05:53 PM