हल्द्वानी महाविद्यालय में एनएसएस के तत्वावधान में रंगोली, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं संपन्न
गीता जोशी (संपादक)प्रकाशित: 12 अक्टूबर 2026 | 04:33 PM58

हल्द्वानी, इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में आयोजित विविध प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन रंगोली, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कॉलेज सभागार में हुए इन कार्यक्रमों का उद्घाटन करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ देवकी गिरी गोस्वामी ने कहा कि प्रतियोगिताएं हमारे भीतर ज्ञान और ऊर्जा का संचार करती हैं, जिससे नई स्फूर्ति और मेहनत करने का जज्बा प्राप्त होता है।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ हेमचंद्र दुबे ने बताया कि छात्राओं ने साहित्य, कला, संगीत, भाषण, रंगोली और चित्रकला जैसे क्षेत्रों में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिताओं के परिणाम
रंगोली प्रतियोगिता में ग्रुप तृतीय से रितिका बिष्ट ने प्रथम स्थान हासिल किया। ग्रुप चतुर्थ की दिव्या जोशी और दिया चतवानी संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं। पंचम ग्रुप की सरिता, साक्षी फूलोंरिया और तनुजा भट्ट ने भी द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप षष्ठ की रोजा बिष्ट, रजनी और पायल चौहान को तृतीय स्थान मिला।
चित्रकला प्रतियोगिता में रितिका बिष्ट प्रथम स्थान पर रहीं। गुंजन जोशी और परमजीत कौर ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रिया बेलवाल तृतीय स्थान पर रहीं, जबकि गुंजन चम्याल को सांत्वना पुरस्कार मिला।
भाषण प्रतियोगिता में अंजलि जोशी प्रथम, अंजलि रतूड़ी द्वितीय, दिया चटवानी तृतीय और अंजलि सतवाल सांत्वना स्थान पर रहीं।
इन कार्यक्रमों को सफल बनाने में डॉ माया शुक्ला, डॉ रश्मि पंत, डॉ नीता शाह, डॉ गणेश सिंह नेगी, डॉ दिनेश जोशी, डॉ रेनू जोशी, डॉ रितु टम्टा, डॉ प्रीति रावत, डॉ मंजरी जोशी और डॉ मंजरी चौधरी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक डॉ हेमचंद दुबे ने किया।
संबंधित ख़बरें

हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में कचरा प्रबंधन और 3R पर एनएसएस विद्यार्थियों को किया जागरूक
13 अक्टूबर 2026 | 03:33 PM

विकसित भारत 2047 के अंतर्गत योग एवं फिटनेस कैंप का आयोजन
13 अक्टूबर 2026 | 02:38 PM

हल्द्वानी में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर निकली जागरूकता रैली, छात्राओं ने दिया शिक्षा, समानता और महिला सशक्तीकरण का संदेश
11 अक्टूबर 2026 | 05:53 PM

मानसिक स्वास्थ्य कार्यशाला में युवाओं को तनाव प्रबंधन और योग का महत्व समझाया गया
10 अक्टूबर 2026 | 03:17 PM