मौसम विभाग ने जारी किया उत्तराखंड में तीन दिन के लिए बारिश का अलर्ट, एहतियात बरतने की सलाह
गीता जोशी (संपादक)प्रकाशित: 5 जून 2026 | 01:46 PM10

*पर्वतीय इलाकों और मैदानी क्षेत्रों में हो सकती है तेज बारिश*
देहरादून भारतीय मौसम विभाग ने उत्तराखंड में तीन दिन के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग देहरादून के मुताबिक, 5 जून से 7 जून तक उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों और मैदानी क्षेत्रों में तेज बारिश हो सकती है. वहीं, कई इलाकों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का भी खतरा है।
मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए आगामी तीन दिनों तक बारिश, आकाशीय बिजली और तेज़ हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है. 5 जून को देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, नैनीताल समेत कई जिलों में गरज के साथ बिजली चमकने, ओलावृष्टि की संभावना है. इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
इसके अलावा पौड़ी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों में भी तेज बारिश, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. राज्य के अन्य पर्वतीय जिलों तथा हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
संबंधित ख़बरें

अल्मोड़ा में प्रादेशिक विद्यालयी बास्केटबॉल प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ
14 अक्टूबर 2026 | 01:13 PM

अल्मोड़ा में ₹8.10 करोड़ की दो सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास, ग्रामीण आवागमन होगा सुगम
14 अक्टूबर 2026 | 01:09 PM

मतदाता सूची में छूटे पात्रों के पंजीकरण के लिए विशेष शिविर जारी
9 अक्टूबर 2026 | 04:36 PM

सल्ट में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत 210 लोगों को योजनाओं का लाभ
8 अक्टूबर 2026 | 09:09 PM