सल्ट में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत 210 लोगों को योजनाओं का लाभ
गीता जोशी (संपादक)प्रकाशित: 8 अक्टूबर 2026 | 09:09 PM2

अल्मोड़ा, सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड सल्ट के राजकीय इंटर कॉलेज क्वैरला में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 210 लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिला। इस दौरान 355 लोगों ने शिविर में प्रतिभाग किया।
अभियान के अंतर्गत “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के तहत आयोजित इस शिविर का उद्देश्य क्षेत्रीय जनता को विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं से अवगत कराना और उनका लाभ प्रदान करना था। शिविर में आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति भी जागरूक किया गया और नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।
विधायक महेश सिंह जीना ने कहा कि ऐसे शिविर सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने और स्थानीय स्तर पर जनसमस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिविर में कुल 65 शिकायतें/प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए, जिनमें से 50 का निस्तारण किया गया। विभिन्न प्रमाण-पत्र बनाने के लिए 120 आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जबकि विभागीय योजनाओं के माध्यम से 210 लोग लाभान्वित हुए।
मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को शिविर में प्राप्त जनसमस्याओं का प्राथमिकता के साथ और समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सेवा संकल्प अभियान के मुख्य उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसका लक्ष्य सरकारी योजनाओं और सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाना और स्थानीय स्तर पर समस्याओं का समाधान करना है।
शिविर में खंड विकास अधिकारी देवेन्द्र तिवारी, तहसीलदार आविद अली, जिला पंचायत सदस्य मनमोहन सिंह बंगारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
संबंधित ख़बरें

अल्मोड़ा में प्रादेशिक विद्यालयी बास्केटबॉल प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ
14 अक्टूबर 2026 | 01:13 PM

अल्मोड़ा में ₹8.10 करोड़ की दो सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास, ग्रामीण आवागमन होगा सुगम
14 अक्टूबर 2026 | 01:09 PM

मतदाता सूची में छूटे पात्रों के पंजीकरण के लिए विशेष शिविर जारी
9 अक्टूबर 2026 | 04:36 PM

जिलाधिकारी ने स्यालीधार ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं परखीं
8 अक्टूबर 2026 | 03:13 PM