पटाल बाजार होगा और भी आधुनिक और सुंदर, सभी लाइनें होंगी भूमिगत; जनता को नहीं होगी कोई परेशानी
गीता जोशी (संपादक)प्रकाशित: 19 नवंबर 2025 | 11:19 AM

अल्मोड़ा| पटाल बाजार के चरणबद्ध रूप से होने वाले सुदृढ़ीकरण तथा सौंदर्यीकरण के कार्यों में स्थानीय लोगों तथा व्यापारियों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए सभी आवश्यक लाइनें भूमिगत की जाएंगी। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने स्पष्ट किया है कि पटाल बाजार के सौंदर्यीकरण के कार्यों में जनता कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। बिजली, पानी, टेलीफोन तथा अग्निशमन इत्यादि लाइन अंडरग्राउंड रखी जाएंगी। उन्होंने संबंधितों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कार्यों को दीर्घ काल के लिए प्लान किया जाए। सभी कार्यों को इस प्रकार किया जाए कि सौंदर्यीकरण के कार्य होने के बाद दोबारा से करने की आवश्यकता न पड़े। जिलाधिकारी ने आमजन से भी अपील की है, कि वें अपवाह तथा आधी अधूरी जानकारी पर भरोसा न करें।
संबंधित ख़बरें

अल्मोड़ा में प्रादेशिक विद्यालयी बास्केटबॉल प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ
14 अक्टूबर 2026 | 01:13 PM

अल्मोड़ा में ₹8.10 करोड़ की दो सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास, ग्रामीण आवागमन होगा सुगम
14 अक्टूबर 2026 | 01:09 PM

मतदाता सूची में छूटे पात्रों के पंजीकरण के लिए विशेष शिविर जारी
9 अक्टूबर 2026 | 04:36 PM

सल्ट में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत 210 लोगों को योजनाओं का लाभ
8 अक्टूबर 2026 | 09:09 PM