कौसानी में फिर गूंजेगी पंत की कविता, 126वीं जयंती पर होगा भव्य समारोह”
गीता जोशी (संपादक)प्रकाशित: 19 मई 2026 | 04:00 PM4

कौसानी |
प्रभारी निदेशक राजकीय संग्रहालय अल्मोड़ा डॉ चंद्र सिंह चौहान ने बताया कि कविवर सुमित्रानंदन पंत की 126वीं जयंती के अवसर पर 20 मई 2026 को सुमित्रानंदन पंत वीथिका में भव्य जन्मदिवस समारोह आयोजित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 19 मई 2026 को सुमित्रानंदन पंत वीथिका, कौसानी के सभागार में पंत जी के जीवन एवं साहित्य पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा अपनी कलात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से पंत जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को चित्रित किया।
प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को 20 मई 2026 को आयोजित मुख्य समारोह में सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा।
सुमित्रानंदन पंत वीथिका, कौसानी के प्रभारी निदेशक डॉ. चंद्र सिंह चौहान ने समस्त साहित्य प्रेमियों, विद्यार्थियों एवं क्षेत्रवासियों से दिनांक 20 मई 2026 को प्रातः 11:00 बजे से आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है।
संबंधित ख़बरें

अल्मोड़ा में प्रादेशिक विद्यालयी बास्केटबॉल प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ
14 अक्टूबर 2026 | 01:13 PM

अल्मोड़ा में ₹8.10 करोड़ की दो सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास, ग्रामीण आवागमन होगा सुगम
14 अक्टूबर 2026 | 01:09 PM

मतदाता सूची में छूटे पात्रों के पंजीकरण के लिए विशेष शिविर जारी
9 अक्टूबर 2026 | 04:36 PM

सल्ट में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत 210 लोगों को योजनाओं का लाभ
8 अक्टूबर 2026 | 09:09 PM