अल्मोड़ा: सोमेश्वर पुलिस ने 96 पाउच अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
गीता जोशी (संपादक)प्रकाशित: 18 जुलाई 2026 | 12:29 PM6

अल्मोड़ा: जनपद में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली सोमेश्वर पुलिस ने 96 पाउच देसी अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की है।
चेकिंग के दौरान हुई कार्रवाई
पुलिस के अनुसार 17 जुलाई 2026 को कोतवाली सोमेश्वर पुलिस ने कोसी पुल के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना नंबर प्लेट की टीवीएस जूपिटर स्कूटी को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान चालक के कब्जे से 96 पाउच माल्टा देसी अवैध शराब बरामद हुई।
आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कोतवाली सोमेश्वर में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित ख़बरें

अल्मोड़ा में प्रादेशिक विद्यालयी बास्केटबॉल प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ
14 अक्टूबर 2026 | 01:13 PM

अल्मोड़ा में ₹8.10 करोड़ की दो सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास, ग्रामीण आवागमन होगा सुगम
14 अक्टूबर 2026 | 01:09 PM

मतदाता सूची में छूटे पात्रों के पंजीकरण के लिए विशेष शिविर जारी
9 अक्टूबर 2026 | 04:36 PM

सल्ट में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत 210 लोगों को योजनाओं का लाभ
8 अक्टूबर 2026 | 09:09 PM