अल्मोड़ा में कांग्रेस और युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, दिल्ली घटना के विरोध में निकाला जुलूस
मुख्य संपादकप्रकाशित: 22 जुलाई 2026 | 12:44 PMअपडेट: 22 जुलाई 2026 | 12:59 PM12

अल्मोड़ा। दिल्ली में हुए घटनाक्रम और प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में बुधवार को अल्मोड़ा में कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शहर में जुलूस निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।


प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हुए। हाथों में पार्टी के झंडे लेकर कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रमुख मार्गों से मार्च किया और अपनी नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों ने लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज किया
रैली के दौरान कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
दिल्ली में हाल के विरोध प्रदर्शनों के बाद विभिन्न स्थानों पर राजनीतिक दलों द्वारा विरोध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
संबंधित ख़बरें

अल्मोड़ा में प्रादेशिक विद्यालयी बास्केटबॉल प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ
14 अक्टूबर 2026 | 01:13 PM

अल्मोड़ा में ₹8.10 करोड़ की दो सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास, ग्रामीण आवागमन होगा सुगम
14 अक्टूबर 2026 | 01:09 PM

मतदाता सूची में छूटे पात्रों के पंजीकरण के लिए विशेष शिविर जारी
9 अक्टूबर 2026 | 04:36 PM

सल्ट में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत 210 लोगों को योजनाओं का लाभ
8 अक्टूबर 2026 | 09:09 PM