अल्मोड़ा: चितई डंपिंग जोन के पास जंगल की आग पर पाया गया काबू
गीता जोशी (संपादक)प्रकाशित: 21 जून 2026 | 07:16 AM3

अल्मोड़ा: फायर स्टेशन अल्मोड़ा को 20 जून 2026 को शाम 4:11 बजे चितई डंपिंग जोन के पास जंगल में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। इस सूचना पर फायर सर्विस यूनिट ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया।
प्रभारी अग्निशमन अधिकारी के निर्देशन में, फायर यूनिट तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर पहुंचने पर टीम ने पाया कि आग चितई डंपिंग जोन से आगे जंगल के क्षेत्र में फैल गई थी। फायर यूनिट ने सीएफटी (CFT) का उपयोग करते हुए, रुक-रुक कर पंपिंग विधि से एक होजरील की सहायता से आग बुझाने का कार्य किया।
अग्निशमन अभियान के दौरान वन विभाग की टीम और नगर निगम के कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहे और सहयोग प्रदान किया। आग पर सफलतापूर्वक नियंत्रण पाने के बाद, फायर सर्विस यूनिट पाताल देवी जल संस्थान से अपने वाहन में पानी भरकर वापस फायर स्टेशन लौट आई।
इस अग्निशमन कार्य में शामिल फायर सर्विस टीम के सदस्यों में एलएफएम ओम प्रकाश, एफएस डीवीआर विपिन बडोला, डब्ल्यूएफएम रश्मि मर्तोलिया और पूजा थापा शामिल थे।
संबंधित ख़बरें

अल्मोड़ा में प्रादेशिक विद्यालयी बास्केटबॉल प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ
14 अक्टूबर 2026 | 01:13 PM

अल्मोड़ा में ₹8.10 करोड़ की दो सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास, ग्रामीण आवागमन होगा सुगम
14 अक्टूबर 2026 | 01:09 PM

मतदाता सूची में छूटे पात्रों के पंजीकरण के लिए विशेष शिविर जारी
9 अक्टूबर 2026 | 04:36 PM

सल्ट में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत 210 लोगों को योजनाओं का लाभ
8 अक्टूबर 2026 | 09:09 PM