अपर जिलाधिकारी ने हल्द्वानी में दैवीय आपदा क्षति पूर्ति कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
गीता जोशी (संपादक)प्रकाशित: 22 नवंबर 2025 | 06:43 PM1

हल्द्वानी- अपर जिलाधिकारी (राजस्व एवं वित्त) शैलेंद्र सिंह नेगी ने शनिवार को हल्द्वानी तहसील सभागार में विभिन्न विभागों और कार्यदायी संस्थाओं के साथ बैठक कर गत वर्ष दैवीय आपदा से हुई क्षति पूर्ति कार्यों का विस्तृत समीक्षा किया।समीक्षा के दौरान अपर जिलाधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पिछले वर्ष की दैवीय आपदा के लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण कर 30 नवंबर तक उपभोग प्रमाण पत्र (U.C.) उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि विलंब होने पर संबंधित विभागों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।अपर जिलाधिकारी ने आगे कहा कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में दैवीय आपदा से संबंधित सभी प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर तैयार कर समय पर भेजा जाए, जिससे राहत एवं पुनर्वास संबंधी कार्य तत्काल प्रभाव से संचालित हो सकें।बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और अपने-अपने विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।
संबंधित ख़बरें

हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में कचरा प्रबंधन और 3R पर एनएसएस विद्यार्थियों को किया जागरूक
13 अक्टूबर 2026 | 03:33 PM

विकसित भारत 2047 के अंतर्गत योग एवं फिटनेस कैंप का आयोजन
13 अक्टूबर 2026 | 02:38 PM

हल्द्वानी महाविद्यालय में एनएसएस के तत्वावधान में रंगोली, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं संपन्न
12 अक्टूबर 2026 | 04:33 PM

हल्द्वानी में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर निकली जागरूकता रैली, छात्राओं ने दिया शिक्षा, समानता और महिला सशक्तीकरण का संदेश
11 अक्टूबर 2026 | 05:53 PM