अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हल्द्वानी महाविद्यालय में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित
गीता जोशी (संपादक)प्रकाशित: 21 जून 2026 | 10:16 AM8

नैनीताल: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हल्द्वानी स्थित इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय वाणिज्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एक सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन एवं योगाभ्यास का प्रशिक्षण योग प्रशिक्षिका डॉ. ज्योति चुफाल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में एम.बी.पी.जी. महाविद्यालय से आए एनसीसी कैडेट्स, रोवर रेंजर और भारत स्काउट के सदस्यों ने प्रतिभाग किया। महिला महाविद्यालय की एनसीसी, रोवर रेंजर, एनएसएस तथा योग विभाग की छात्राओं ने भी इसमें अपनी सहभागिता दर्ज कराई। महाविद्यालय की छात्राओं और स्थानीय नागरिकों ने विभिन्न योगासनों तथा प्राणायाम का अभ्यास किया। इस अवसर पर योग एवं प्राणायाम के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों पर चर्चा की गई।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. आभा शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. देवकी गिरि गोस्वामी, डॉ. माया शुक्ला, डॉ. टी.बी. सिंह, डॉ. नरेंद्र कुमार, डॉ. सुरभि गुप्ता, डॉ. नमिता मिश्रा, डॉ. विजय बिष्ट, डॉ. राजेश चौनवाल, योग प्रभारी डॉ. स्वाति, डॉ. विवेक कुमार, डॉ. रितु टम्टा, डॉ. संजू, डॉ. रेनू लोशाली तथा मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती मंजु मेहरा सहित समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रतिभागियों को नियमित योगाभ्यास अपनाने तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्या डॉ. आभा शर्मा द्वारा सभी आगंतुकों एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। डॉ. माया शुक्ला, डॉ. देवकी गिरि गोस्वामी एवं डॉ. स्वाति मेलकानी ने योग विषय पर जानकारी प्रदान की। इसके पश्चात जलपान वितरण के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।
संबंधित ख़बरें

हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में कचरा प्रबंधन और 3R पर एनएसएस विद्यार्थियों को किया जागरूक
13 अक्टूबर 2026 | 03:33 PM

विकसित भारत 2047 के अंतर्गत योग एवं फिटनेस कैंप का आयोजन
13 अक्टूबर 2026 | 02:38 PM

हल्द्वानी महाविद्यालय में एनएसएस के तत्वावधान में रंगोली, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं संपन्न
12 अक्टूबर 2026 | 04:33 PM

हल्द्वानी में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर निकली जागरूकता रैली, छात्राओं ने दिया शिक्षा, समानता और महिला सशक्तीकरण का संदेश
11 अक्टूबर 2026 | 05:53 PM