ISBT में ऐसा क्या देखा कि सीएम धामी खुद उठाने लगे झाड़ू? अचानक एक्शन से सब हैरान!
मुख्य संपादकप्रकाशित: 19 नवंबर 2025 | 08:07 AM5

देहरादून– राजधानी के आईएसबीटी का अचानक निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उस समय चौंक गए, जब उन्होंने परिसर में गंदगी और अव्यवस्था देखी। साफ-सफाई की कमजोर व्यवस्था पर नाराज़गी जताते हुए मुख्यमंत्री खुद झाड़ू उठाकर सफाई करने में जुट गए। मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद यात्रियों से बातचीत की और उनसे सफाई व व्यवस्था को लेकर फीडबैक भी लिया। लोगों ने साफ-सफाई, वॉशरूम और बैठने की व्यवस्था से जुड़े मुद्दे सामने रखे। सीएम ने आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को तुरंत सफाई सुधारने और सिस्टम को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। सीएम ने साफ कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
सरकार की ओर से जारी स्वच्छता अभियान को प्रभावी बनाने के लिए लगातार निरीक्षण और सुधार कार्य किए जा रहे हैं।
संबंधित ख़बरें

उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम: 26 और 27 सितंबर को कई जिलों में अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी, 50 किमी तक चल सकती हैं तेज हवाएं
25 सितंबर 2026 | 03:36 PM

देहरादून में राज्य आंदोलनकारियों के चिह्नीकरण पर समिति की बैठक संपन्न, पारदर्शिता और निष्पक्षता पर जोर
22 सितंबर 2026 | 05:47 PM

यूपीईएस में 'नशा मुक्त भारत अभियान': छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक
22 सितंबर 2026 | 05:22 PM

उत्तराखंड में मौसम का कहर: देहरादून-नैनीताल समेत कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी
30 अगस्त 2026 | 10:26 PM