1 साल से अटका राशन, जिलाधिकारी की कार्रवाई से मिनटों में मिला हक
विमल (संपादक)प्रकाशित: 19 नवंबर 2025 | 06:08 PM4

चम्पावत – जनता दरबार में उठी आवाज—जिलाधिकारी ने दिलाया एक साल से रुका राशन!
#जनता_दरबार में ग्राम उचौलीगोठ निवासी नरेंद्र सिंह ने लगभग एक वर्ष से #राशन न मिलने की #शिकायत #जिलाधिकारी__मनीष_कुमार के समक्ष दर्ज कराई। शिकायतकर्ता के अनुसार उनका #राशन_कार्ड पिछले वर्ष उनके भाई के कार्ड से अलग किया गया था, जिसमें स्वयं, उनकी पत्नी तथा पुत्री—कुल तीन सदस्य दर्ज हैं।
शिकायतकर्ता ने बताया कि स्थानीय सस्ता गल्ला विक्रेता द्वारा बार–बार यह कहकर टाल दिया जाता था कि “आपका राशन बाजार से मिलेगा”, जबकि ऑनलाइन प्रक्रिया पूर्ण न होने के कारण उन्हें किसी भी माह में राशन उपलब्ध नहीं कराया जा रहा था।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल खंड विकास अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश प्रदान किए।
खंड विकास अधिकारी अशोक अधिकारी ने त्वरित कार्यवाही कर शिकायतकर्ता का प्रकरण #निस्तारित कराया और इसी माह से राशन वितरण सुनिश्चित कराया।
संबंधित ख़बरें

राजकीय विद्यालयों के 10वीं-12वीं के छात्रों को टैबलेट के लिए DBT से मिलेगी धनराशि
14 अक्टूबर 2026 | 02:09 PM

चंपावत के छतार में 1.11 करोड़ की लागत से बनेगा क्लॉक टावर
14 अक्टूबर 2026 | 02:09 PM

विधानसभा चुनाव तैयारियों पर भारत निर्वाचन आयोग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न
13 अक्टूबर 2026 | 06:41 PM

चंपावत और टनकपुर में आयोजित होंगे विशेष पासपोर्ट मोबाइल वैन कैंप
13 अक्टूबर 2026 | 06:38 PM