लोहाघाट में डाक बंगला रोड और सिद्धेश्वर बारात घर के पास से अवैध अतिक्रमण हटाया गया
गीता जोशी (संपादक)प्रकाशित: 8 जुलाई 2026 | 09:21 PM6

लोहाघाट: तहसील क्षेत्र के अंतर्गत प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डाक बंगला रोड और सिद्धेश्वर बारात घर के पास सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाया। यह कार्रवाई प्रशासनिक टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में की।
कार्रवाई के दौरान डाक बंगला रोड पर किए गए अवैध निर्माणों को हटाया गया। इसके साथ ही सिद्धेश्वर बारात घर के नीचे की ओर सरकारी भूमि पर बने पक्के और कच्चे अतिक्रमण को भी ध्वस्त किया गया।
जेसीबी की मदद से हटाए गए अवरोध
प्रशासनिक टीम ने जेसीबी मशीनों की सहायता से सड़कों और पैदल मार्गों को संकरा करने वाले ढांचों को मौके पर ही हटाया। अधिकारियों के अनुसार सरकारी संपत्तियों और सार्वजनिक रास्तों पर अवैध कब्जे को हटाने की कार्रवाई जारी रहेगी।
दोबारा अतिक्रमण न करने की अपील
प्रशासन ने व्यापारियों और नागरिकों से अपील की है कि वे संबंधित क्षेत्रों में दोबारा अतिक्रमण न करें। प्रशासन के अनुसार ऐसा पाए जाने पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई और जुर्माना लगाया जा सकता है।
कार्रवाई के दौरान तहसीलदार लोहाघाट मोइन मलिक, नगर पालिका परिषद लोहाघाट के अधिशासी अधिकारी सौरभ नेगी, पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, नगर पालिका तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
संबंधित ख़बरें

राजकीय विद्यालयों के 10वीं-12वीं के छात्रों को टैबलेट के लिए DBT से मिलेगी धनराशि
14 अक्टूबर 2026 | 02:09 PM

चंपावत के छतार में 1.11 करोड़ की लागत से बनेगा क्लॉक टावर
14 अक्टूबर 2026 | 02:09 PM

विधानसभा चुनाव तैयारियों पर भारत निर्वाचन आयोग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न
13 अक्टूबर 2026 | 06:41 PM

चंपावत और टनकपुर में आयोजित होंगे विशेष पासपोर्ट मोबाइल वैन कैंप
13 अक्टूबर 2026 | 06:38 PM