पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक घोषित
गीता जोशी (संपादक)प्रकाशित: 19 मई 2026 | 03:54 PMअपडेट: 19 मई 2026 | 03:55 PM1

देहरादून उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं देश के सम्मानित सैन्य अधिकारी मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के आकस्मिक निधन से पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। राज्य सरकार ने उनके सम्मान में 19 मई 2026 से 21 मई 2026 तक तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इस अवधि में प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा तथा किसी भी प्रकार के शासकीय मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।
सरकार ने यह भी जानकारी दी है कि मेजर जनरल खंडूरी का अंतिम संस्कार 20 मई 2026 को पुलिस सम्मान के साथ किया जाएगा। अंतिम संस्कार के दिन राज्य सरकार के समस्त कार्यालय बंद रहेंगे।

मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी उत्तराखंड की राजनीति का एक ऐसा नाम रहे, जिन्होंने अपनी सादगी, ईमानदारी और अनुशासित कार्यशैली से जनता के दिलों में विशेष स्थान बनाया। सेना से लेकर राजनीति तक, उनका जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक रहा।
उनके निधन से उत्तराखंड ने न केवल एक पूर्व मुख्यमंत्री, बल्कि एक मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत को खो दिया है।
संबंधित ख़बरें

उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम: 26 और 27 सितंबर को कई जिलों में अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी, 50 किमी तक चल सकती हैं तेज हवाएं
25 सितंबर 2026 | 03:36 PM

देहरादून में राज्य आंदोलनकारियों के चिह्नीकरण पर समिति की बैठक संपन्न, पारदर्शिता और निष्पक्षता पर जोर
22 सितंबर 2026 | 05:47 PM

यूपीईएस में 'नशा मुक्त भारत अभियान': छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक
22 सितंबर 2026 | 05:22 PM

उत्तराखंड में मौसम का कहर: देहरादून-नैनीताल समेत कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी
30 अगस्त 2026 | 10:26 PM