जिला अस्पताल चम्पावत में ब्लड कॉम्पोनेन्ट सेपरेशन यूनिट लाइसेंस प्रक्रिया के लिए विशेषज्ञ टीम ने किया निरीक्षण
गीता जोशी (संपादक)प्रकाशित: 15 जुलाई 2026 | 07:53 PM8

चम्पावत: जिला अस्पताल चम्पावत स्थित ब्लड बैंक में ब्लड कॉम्पोनेन्ट सेपरेशन यूनिट (बीसीएसयू) के लाइसेंस के लिए भारत सरकार की विशेषज्ञ टीम ने विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने ब्लड बैंक की आधारभूत सुविधाओं, आवश्यक उपकरणों, गुणवत्ता मानकों और कार्यप्रणाली का परीक्षण किया।
विशेषज्ञ टीम ने लाइसेंस प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक बिंदुओं का अवलोकन करते हुए आगे की कार्यवाही के लिए जरूरी औपचारिकताएं भी पूरी कीं।
रक्त सेवाओं से जुड़े विषयों पर चर्चा
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मनीष कुमार ने विशेषज्ञ टीम के अधिकारियों से जनपद में बेहतर रक्त सेवाओं की आवश्यकता पर चर्चा की। उन्होंने प्रक्रिया को निर्धारित मानकों के अनुरूप आगे बढ़ाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि बीसीएसयू के संचालन से जनपद में आधुनिक रक्त सेवाएं उपलब्ध होंगी। इसके माध्यम से गंभीर मरीजों, गर्भवती महिलाओं और दुर्घटना पीड़ितों को प्लाज्मा, प्लेटलेट्स तथा पैक्ड रेड सेल्स जैसे आवश्यक रक्त अवयव स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराए जा सकेंगे।
लाइसेंस प्रक्रिया की अग्रिम कार्यवाही जारी
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि विशेषज्ञ टीम के निरीक्षण के बाद आवश्यक अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। लाइसेंस प्राप्त होने के बाद जनपद की रक्त सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान भारत सरकार की विशेषज्ञ टीम के सदस्य नरेश कुमार गोली, नीरज कुमार और हर्षिता सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
संबंधित ख़बरें

राजकीय विद्यालयों के 10वीं-12वीं के छात्रों को टैबलेट के लिए DBT से मिलेगी धनराशि
14 अक्टूबर 2026 | 02:09 PM

चंपावत के छतार में 1.11 करोड़ की लागत से बनेगा क्लॉक टावर
14 अक्टूबर 2026 | 02:09 PM

विधानसभा चुनाव तैयारियों पर भारत निर्वाचन आयोग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न
13 अक्टूबर 2026 | 06:41 PM

चंपावत और टनकपुर में आयोजित होंगे विशेष पासपोर्ट मोबाइल वैन कैंप
13 अक्टूबर 2026 | 06:38 PM