जनपद के सभी राशन कार्ड धारकों को 30 नवंबर तक कराना होगा ई-केवाईसी — जिला पूर्ति अधिकारी
गीता जोशी (संपादक)प्रकाशित: 22 नवंबर 2025 | 06:51 PM

बागेश्वर- जिला पूर्ति अधिकारी जी.बी. पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के सभी राशन कार्ड धारकों (यूनिट्स) के लिए 30 नवंबर तक ई-केवाईसी कराना अनिवार्य किया गया है। सभी राशन कार्ड धारक अपने निकटतम उचित दर विक्रेता की दुकान पर जाकर अपने परिवार के सभी सदस्यों की ई-केवाईसी पूर्ण कराएं, जिससे आगामी समय में राशन वितरण संबंधी किसी भी कठिनाई का सामना न करना पड़े।
विशेष सुविधा कमजोर व असमर्थ लोगों के लिए
उन्होंने बताया कि जो लोग अत्यधिक बुजुर्ग, दिव्यांग, बीमार हैं, या किसी अन्य कारण से बायोमेट्रिक सत्यापन के लिए उचित दर विक्रेता की दुकान पर नहीं जा सकते, ऐसे राशन कार्ड धारक अपने ग्राम पंचायत में स्थित उचित दर विक्रेता को अपना नाम, पता, आधार नंबर और राशन कार्ड नंबर उपलब्ध करा सकते हैं। इससे विक्रेता उनकी ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।
जिला पूर्ति अधिकारी की अपील
जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी कार्डधारकों से निर्धारित समय सीमा के भीतर ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कराने की अपील की है, ताकि भविष्य में राशन वितरण में किसी प्रकार की असुविधा या बाधा उत्पन्न न हो।
संबंधित ख़बरें

सेवा संकल्प अभियान: कन्यालीकोट में बहुउद्देश्यीय शिविर, 193 लोगों ने योजनाओं का उठाया लाभ
8 अक्टूबर 2026 | 09:08 PM

सेवा संकल्प अभियान के तहत बागेश्वर में स्वास्थ्य शिविर और पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
6 अक्टूबर 2026 | 04:41 PM

सेवा संकल्प अभियान: बागेश्वर में 290 लोगों ने योजनाओं का उठाया लाभ, विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित
26 सितंबर 2026 | 06:05 PM

बागेश्वर में सेवा संकल्प अभियान के तहत जनकल्याणकारी योजनाओं पर केंद्रित कार्यक्रम
26 सितंबर 2026 | 12:11 AM