चम्पावत में भारी बारिश की चेतावनी के चलते 2 जुलाई को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
गीता जोशी (संपादक)प्रकाशित: 2 जुलाई 2026 | 07:26 AM4

चम्पावत: भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून की ओर से 1 जुलाई 2026 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 2 जुलाई 2026 को उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज से अत्यंत तेज वर्षा होने की संभावना जताई गई है। लगातार बारिश के कारण नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है।
मुख्य शिक्षा अधिकारी, चम्पावत द्वारा जारी आदेश के अनुसार गुरुवार, 2 जुलाई 2026 को जनपद में कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी राजकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश रहेगा। आदेश के तहत जनपद के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।
विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए निर्णय
प्रशासन के अनुसार यह निर्णय छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग कर लिया गया है। खराब मौसम और संभावित जोखिम को देखते हुए विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति स्थगित रखी गई है।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए रहेगा। विद्यालयों में शिक्षक और अन्य कर्मचारी निर्धारित समय पर उपस्थित रहेंगे।
आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश
मुख्य शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान बच्चों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने दें और मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करें।
संबंधित ख़बरें

राजकीय विद्यालयों के 10वीं-12वीं के छात्रों को टैबलेट के लिए DBT से मिलेगी धनराशि
14 अक्टूबर 2026 | 02:09 PM

चंपावत के छतार में 1.11 करोड़ की लागत से बनेगा क्लॉक टावर
14 अक्टूबर 2026 | 02:09 PM

विधानसभा चुनाव तैयारियों पर भारत निर्वाचन आयोग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न
13 अक्टूबर 2026 | 06:41 PM

चंपावत और टनकपुर में आयोजित होंगे विशेष पासपोर्ट मोबाइल वैन कैंप
13 अक्टूबर 2026 | 06:38 PM