उत्तराखंड के आठ जिलों में मौसम का येलो अलर्ट, तेज हवाओं और बिजली गिरने की संभावना
गीता जोशी (संपादक)प्रकाशित: 15 मई 2026 | 04:01 PMअपडेट: 15 मई 2026 | 04:13 PM6

उत्तराखंड : उत्तराखंड के आठ जनपदों में अगले 24 घंटों के लिए मौसम का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 15 मई से 16 मई 2026 के मध्य अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, देहरादून, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी जिलों में मौसम बदलने की संभावना है।
इस समयावधि के दौरान डीडीहाट, कपकोट, कौशानी, केदारनाथ, देवप्रयाग, डोईवाला, बरकोट, बद्रीनाथ, रानीखेत, जोशीमठ और देवल जैसे क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही इन स्थानों और इनके आसपास के इलाकों में बिजली गिरने और आंधी आने की प्रबल संभावना व्यक्त की गई है।
संबंधित ख़बरें

उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम: 26 और 27 सितंबर को कई जिलों में अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी, 50 किमी तक चल सकती हैं तेज हवाएं
25 सितंबर 2026 | 03:36 PM

देहरादून में राज्य आंदोलनकारियों के चिह्नीकरण पर समिति की बैठक संपन्न, पारदर्शिता और निष्पक्षता पर जोर
22 सितंबर 2026 | 05:47 PM

यूपीईएस में 'नशा मुक्त भारत अभियान': छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक
22 सितंबर 2026 | 05:22 PM

उत्तराखंड में मौसम का कहर: देहरादून-नैनीताल समेत कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी
30 अगस्त 2026 | 10:26 PM