आईटीबीपी को 800 किलो जीवित बकरी : स्थानीय पशुपालकों की बड़ी सप्लाई
गीता जोशी (संपादक)प्रकाशित: 22 नवंबर 2025 | 02:20 PM2

चम्पावत- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सतत प्रयासों तथा स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की नीति के अंतर्गत ग्रामीण पशुपालकों को संस्थागत बाज़ार उपलब्ध कराने की दिशा में इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) और पशुपालन विभाग के मध्य हुए एमओयू के तहत 36वीं बटालियन आईटीबीपी लोहाघाट को स्थानीय पशुपालकों द्वारा 800 किलो जीवित बकरी की सप्लाई की गई, जिससे न केवल स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा मिला बल्कि पर्वतीय ग्रामीण अर्थव्यवस्था को एक सुदृढ़ समर्थन भी प्राप्त हुआ।
इस सप्लाई के अंतर्गत ग्राम मंडुआ के पशुपालक हिमेश सिंह द्वारा 294 किग्रा, ग्राम पुल्ला की मीना देवी द्वारा 250 किग्रा तथा ग्राम ठाटा के नवीन चंद्र द्वारा 256 किग्रा जीवित बकरी की आपूर्ति की गई।
पूरी प्रक्रिया आईटीबीपी अधिकारियों, लाइन कमेटी सदस्यों तथा पशुपालन विभाग से डॉ. दीपक की उपस्थिति में संपन्न हुई। इस दौरान टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण, वजन सत्यापन और गुणवत्ता मानकों की विस्तृत जाँच कर सप्लाई को सफलतापूर्वक पूरा किया गया।
संबंधित ख़बरें

राजकीय विद्यालयों के 10वीं-12वीं के छात्रों को टैबलेट के लिए DBT से मिलेगी धनराशि
14 अक्टूबर 2026 | 02:09 PM

चंपावत के छतार में 1.11 करोड़ की लागत से बनेगा क्लॉक टावर
14 अक्टूबर 2026 | 02:09 PM

विधानसभा चुनाव तैयारियों पर भारत निर्वाचन आयोग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न
13 अक्टूबर 2026 | 06:41 PM

चंपावत और टनकपुर में आयोजित होंगे विशेष पासपोर्ट मोबाइल वैन कैंप
13 अक्टूबर 2026 | 06:38 PM